बीजेपी की सूची की प्रत्याशित नामों का इंतजार लोकसभा चुनाव के लिए पहले से ही चल रहा था। केंद्रीय चुनाव समिति की अधिवेशन के बाद पार्टी ने अब अपनी पहली सूची को लेकर आगे बढ़ा है। इस सूची में कई सांसदों और मंत्रियों को टिकट नहीं मिला है, साथ ही पार्टी ने कई नए उम्मीदवारों को भी चुनौती दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी को 370 सीटों से ज्यादा जीतने का लक्ष्य रखा है और यह सूची उस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
पहली सूची मे 195 उम्मीदवारों के नाम
पहली सूची में 195 उम्मीदवारों का नाम शामिल है जो 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों से हैं। यहाँ वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी नगर से अमित शाह और लखनऊ से राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो की कोटा से और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी नाम है। इसमें 28 महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है साथ ही 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है।
| राज्य | उम्मीदवार संख्या |
| उत्तर प्रदेश | 51 |
| मध्य प्रदेश | 24 |
| गुजरात | 15 |
| राजस्थान | 15 |
| कर्नाटक | 12 |
| तेलंगाना | 09 |
| असम | 11 |
| झारखंड | 11 |
| छत्तीसगढ़ | 11 |
| दिल्ली | 5 |
| जमू-कश्मीर | 2 |
| उत्तराखंड | 3 |
| अरुणाचल प्रदेश | 2 |
| गोवा | 1 |
| त्रिपुरा | 1 |
| अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1 |
बीजेपी ने दिल्ली की सात सीटों में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
| सीट | उम्मीदवार |
| नई दिल्ली | बांसुरी स्वराज |
| चांदनी चौक | प्रवीन खंडेलवाल |
| उत्तर पूर्वी | मनोज तिवारी |
| दक्षिणी दिल्ली | रामवीर सिंह बिधूड़ी |
| पश्चिमी दिल्ली | कमलजीत शेहरावत |
भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है। गुना से सिंधिया तो विदिशा से शिवराज को मौका
| जिला | उम्मीदवार |
| गुना | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
| दमोह | राहुल लोधी |
| खाजुराव | वीडी शर्मा |
| रीवा | जनार्दन मिश्र |
| सीधी | राजेश मिश्रा |
| शहडोल | हिमाद्री सिंह |
| जबलपुर | आशीष दुबे |
| विदिशा | शिवराज सिंह चौहान |
| भोपाल | साध्वी प्रज्ञा ठाकुर |
| भोपाल | मेयर आलोक शर्मा |
यू पी से पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार
| जिला | उम्मीदवार |
| मुज्जफरनगर | संजीव बालियान |
| नोएडा | महेश शर्मा |
| मथुरा | हेमा मालिनी |
| आगरा | एसपी सिंह बघेल |
| एटा | राजवीर सिंह |
| आंवला | धर्मेंद्र कश्यप |
| शाहजहांपुर | अरुण सागर |
| खीरी | अजय मिश्रा तेनी |
| सीतापुर | राजेश वर्मा |
| हरदोई | जयप्रकाश रावत |
| उन्नाव | साक्षी महाराज |
| लखनऊ | राजनाथ सिंह |
| अमेठी | स्मृति ईरानी |
| फरुखाबाद | मुकेश राजपूत |
| कन्नौज | सुब्रत पाठक |
| जालौन | भानुप्रताप वर्मा |
| झांसी | अनुराग शर्मा |
| बांदा | आर्के सिंह पटेल |
| फतेहपुर | साध्वी निरंजन ज्योति |
| गोरखपुर | रवि किशन |
| आजमगढ़ | दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ |
| चंदौली | महेंद्र नाथ पांडेय |